Haridwar News: पति और ससुर पर गला दबाने और सरिया से हमला करने का आरोप
हरिद्वार, जुलाई 26 -- Haridwar News: हरिद्वार,संवाददाता। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर मारपीट करने, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और सरिया से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर मिनाक्षी सक्सेना ने बताया कि उसका पति तुषार और ससुर रोजाना उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करते हैं। 24 जुलाई की रात को पति ने विवाद के दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि किसी तरह बचने पर ससुर ने घर का दरवाजा बंद कर सरिया से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसकी बहन और भांजे ने मौके पर पहुंच कर उसे बचाया। यह भी पढ़ें- जीजा और बहन के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पिटा, केस दर्ज प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.