हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: पतंजलि विश्वविद्यालय की ओर से बहादराबाद क्षेत्र के पांच गांवों में आयोजित चार दिवसीय निशुल्क योग शिविरों का रविवार को यज्ञ, मंत्रोच्चार और सामूहिक संकल्प के साथ समापन हुआ। 15 से 18 अक्तूबर तक चले अभियान में ग्रामीणों को योग, प्राणायाम, एक्यूप्रेशर और आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति साध्वी डॉ. देवप्रिया की प्रेरणा और स्वामी आर्षदेव के मार्गदर्शन में आयोजित शिविरों का उद्देश्य भारतीय ऋषि परंपरा के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। शिविर खेड़ली के आदर्श इंटर कॉलेज, बहादराबाद की वात्सल्य वाटिका, अहमदपुर के नए पंचायत भवन, बोंगला के आर्य इंटर कॉलेज और रुहालकी के आर्य समाज मंदिर में लगाए गए। योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासन कराए और प्राणायाम की...