हरिद्वार, अगस्त 9 -- Haridwar News: पतंजलि योगपीठ के पास देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में पहला हादसा पतंजलि योगपीठ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। सरधना निवासी कांवड़िए अमित शर्मा और मोंटी अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रावली महदूद निवासी रितेश की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। दूसरा हादसा भी पतंजलि योगपीठ के पास हुआ। बहादुरपुर निवासी तीन युवक कांवड़ देखने बहादराबाद पहुंचे थे। बताया गया कि तीनों नशे की हालत मे...