Haridwar News: पटाखों पर देवी-देवताओं के चित्र न छापने की अपील
हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: दीपावली पर पटाखों के पैकेटों पर देवी-देवताओं के चित्र छापने का विरोध करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने पटाखा निर्माता कंपनियों और व्यापारियों से ऐसा न करने की अपील की है। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने चेतावनी दी कि यदि देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों की बिक्री की गई तो संगठन कानूनी कार्रवाई कराएगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कुछ पटाखा कंपनियां मुनाफा कमाने के लिए लक्ष्मी, हनुमान और गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं के चित्र पटाखों पर छापती हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि पटाखा बनाने वाली कंपनियों और व्यापारियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पटाखों पर देवी-देवताओं के चित्र अंकित न किए जाएं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : पर्व में पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.