Haridwar News: पंजनहेड़ी के आयुष चौहान का यूपीएल में चयन
हरिद्वार, सितम्बर 18 -- Haridwar News: गांव पंजनहेड़ी निवासी क्रिकेट खिलाड़ी आयुष चौहान का उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2026 के सीजन-3 के लिए चयन हुआ है। 16 सितंबर को देहरादून के हयात होटल में आयोजित प्लेयर ऑक्शन में टीम देहरादून वॉरियर्स ने आयुष को अपनी टीम में शामिल किया। उनके चयन से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। आयुष ने हाल ही में दो से नौ सितंबर तक अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी, देहरादून में आयोजित देहरादून प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने प्रतियोगिता में सर्वाधिक छक्के लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इससे पहले आयुष डीएवी स्कूल जगजीतपुर की ओर से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन बार प्रतिभाग कर चुके हैं। आयुष के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.