Haridwar News: पंचवटी में सूर्पनखा की एंट्री से बदली रामलीला की दिशा, खर-दूषण वध का मंचन
हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: हरिद्वार में श्री रामलीला कमेटी के 103वें वार्षिक उत्सव में बुधवार को पंचवटी, सूर्पनखा प्रसंग और खर-दूषण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों के सशक्त संवाद और अभिनय पर रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास के प्रसंग को मंच पर उतारा गया। इसके बाद सूर्पनखा के आगमन और खर-दूषण वध की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंगों को प्रभावशाली बनाया। कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: सदर रामलीला में भगवान राम को वनवास रामलीला के माध्यम से इन आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.