Haridwar News: नौ वर्षीय बच्चे पर ईंट से हमला, मां से अभद्रता के आरोप में केस दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में नौ वर्षीय बच्चे के सिर पर ईंट से हमला करने और उसकी मां के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बच्चे के सिर में चोट लगने पर पांच टांके लगाए गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरसीदा पत्नी स्व. इसरार निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान ने तहरीर में बताया कि 28 अगस्त की शाम उसका नौ वर्षीय बेटा मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी तसलीम उर्फ लिल्ला ने बच्चे के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ईंट उठाकर बच्चे के सिर पर मार दी। तहरीर के अनुसार, घटना के बाद तसलीम के भाई वरीस और फुरकान भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों आरोपी घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ धक्का-म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.