हरिद्वार, सितम्बर 2 -- Haridwar News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 ज्वालापुर में मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित के औचक निरीक्षण में 334 पंजीकृत बच्चों में सिर्फ 204 उपस्थित मिले। एक शिक्षक प्रमुद अहमद चार फरवरी 2025 से विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। डीएम ने कक्षाओं में बच्चों से सवाल पूछकर पढ़ाई का स्तर परखा। मिड-डे मील की गुणवत्ता और नियमितता की जानकारी भी ली। डीएम ने ज्वालापुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 और कनखल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-18 का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, शौचालय, पेयजल और विद्यालय परिसर की व्यवस्थाएं देखीं। बच्चों से पढ़ाई और भोजन को लेकर सीधे बातचीत की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से काम करे...