हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी का बुधवार को भूपतवाला स्थित लाला किशनलाल सेवाकुंज धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं और धर्मशाला प्रबंधकों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो मंडल मंत्री आलोक पाण्डेय, युवा नेता सन्नी राणा और राघव ठाकुर के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा हमेशा निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध भाटी ने मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और पार्षद के रूप में संगठन और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: विकास कार्यों में टीवीएस संघ भी निभाएगा भूमिका : बोरा सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी न...