हरिद्वार, जुलाई 3 -- Haridwar News: मेयर किरन जैसल ने व्यापारियों-स्थानीय लोगों से मांगा सहयोग नालों में कूड़ा डालने से बढ़ रहा जलभराव का खतराहरिद्वार। आगामी मानसून को देखते हुए शहर में नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर किरन जैसल ने शुक्रवार को शिवमूर्ति क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को नाला सफाई का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों से अपील की कि वे प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा नालों में न डालें, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि नगर निगम की टीमें दिन-रात नालों की सफाई में जुटी हैं, लेकिन लगातार नालों में कचरा डाले जाने से वे दोबारा भर जाते हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मानसून को लेकर शहर की नालों की साफ-सफाई में ...