Haridwar News: नाले का कार्य रुकने पर किया प्रदर्शन
हरिद्वार, अगस्त 25 -- Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड 35 स्थित कड़च्छ मोहल्ले में नाला निर्माण कार्य रोकने से नाराज़ लोगों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से नाले के मरम्मत का कार्य चल रहा था जिसे रोक दिया गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि ने कहा कि जिलाधिकारी, मुख्य नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी नाले की दुर्दशा से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले महीने बारिश में नाले का कुछ हिस्सा गिर भी गया था उसके बाद भी प्रशासन ने सुध नहीं ली। सिर्फ मिट्टी, रेत की दीवार बनाकर लीपापोती की जा रही है।पार्षद सुनील कुमार, पुनीत कुमार, ने कहा कि कई वर्षों से नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.