हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- Haridwar News: जगजीतपुर क्षेत्र में नाबालिग विद्यार्थियों के दोपहिया वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती की। विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास जांच कर 20 स्कूटी और मोटरसाइकिल सीज की गईं। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया। परिवहन विभाग की टीम ने जगजीतपुर क्षेत्र के विद्यालयों और आसपास के इलाकों में कार्रवाई की। विद्यालय प्रशासन से बातचीत में सामने आया कि नाबालिग विद्यार्थियों को स्कूटी या मोटरसाइकिल से विद्यालय न भेजने के लिए अभिभावकों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से विद्यालय पहुंचे और उन्हें आसपास की गलियों में खड़ा कर रहे थे। परिवहन विभाग की टीम ने विद्यालय प्रशासन को विश्वास में लेते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ कार...