हरिद्वार, नवम्बर 25 -- Haridwar News: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में तीन कोतवाली क्षेत्रों से तीन आरोपी तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन स्थानों पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देख कर आरोपियों को पकड़ा। तीनों के कब्जे से कुल 22.83 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ की जांच ड्रग डिटेक्शन किट से कराई गई, जिसमें स्मैक होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...