Haridwar News: नशेड़ी बेटे ने मां पर चाकू से हमला किया, गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 25 -- Haridwar News: बहादराबाद के खेलड़ी गांव में मां पर चाकू से जानलेवा हमला करने के प्रयास के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया गया है। खेलड़ी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी स्व. पिरमपाल चौधरी ने बाजार चौकी में शिकायत देकर बेटे आकाश चौधरी पर मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसके पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। शिकायत के अनुसार, उसका बेटा आकाश नशे का सेवन करता है। नशे की हालत में वह अक्सर गालीगलौज और मारपीट करता है। आरोप है कि 24 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे आरोपी ने मां के साथ मारपीट की और चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.