Haridwar News: नवोदय नगर मार्ग बदहाल,खनन वाहनों व जल निकासी की समस्या से सड़क जर्जर
हरिद्वार, अगस्त 21 -- Haridwar News: जिला मुख्यालय से सटे नवोदय नगर का मुख्य मार्ग गड्ढों और जलभराव के कारण बदहाल हो गया है। सड़क की खराब हालत से राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार भारी खनन वाहनों की आवाजाही ने सड़क को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। लोगों ने पहले ही इनके लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका की गलियों की नालियों का पानी भी मुख्य सड़क पर छोड़ा जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। कुंवर सिंह का कहना है कि खनन वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग अनसुनी रही, इसी से सड़क जर्जर हुई । जयकिशन न्यूली का कहना है कि ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से हर बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। दिनेश चंद्र पांडे का आरोप है कि मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.