Haridwar News: नवोदय नगर की जर्जर सड़क और जलभराव पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर की जर्जर मुख्य सड़क और अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि नवोदय नगर में लगभग 10 हजार परिवार निवास करते हैं और नौकरीपेशा लोग, स्कूली बच्चे, व्यापारी प्रतिदिन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। पिछले दो-तीन वर्षों से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जबकि बरसात में जलभराव से आवागमन और अधिक जोखिम भरा हो जाता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क तेजी से टूट रही है और बाजार का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.