Haridwar News: नगर निगम ने दोबारा शुरू की बंदर पकड़ने की तैयारी
हरिद्वार, अगस्त 27 -- Haridwar News: हरिद्वार। शहर में लावारिस पशुओं और बंदरों की बढ़ती समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। नगर निगम ने कांवड़ मेले के दौरान वापस भेजी गई बंदर पकड़ने वाली टीम को दोबारा हरिद्वार बुला लिया है। टीम अब शहर में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ेगी। वहीं, सराय क्षेत्र में तैयार गौशाला के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निगम के अनुसार जल्द ही गौशाला शुरू कर दी जाएगी। शहर के बाजारों, सड़कों और आबादी वाले क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की मौजूदगी से यातायात और लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। वहीं, कई इलाकों में बंदरों के झुंड भी लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। गौशाला का संचालन नहीं होने से पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं थी। अब गौशाला शुरू होने के बाद बेसहारा पशुओं को पकड़कर वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.