हरिद्वार, अगस्त 27 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवादादता। सीतापुर स्थित धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल (डीएसएमपीएस) में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, विश्वास, सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया। नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्सव का रंग भर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना भाटिया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, मानवीय मूल्यों, संस्कृति, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। विद्यालय के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वा...