Haridwar News: धारीवाला से 12 वर्षीय बालक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार, अगस्त 20 -- Haridwar News: पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धारीवाला से 12 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम धारीवाला निवासी रचना पत्नी गुलाब सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र शिव 17 अगस्त की शाम से लापता है। परिजनों ने बालक की आसपास के क्षेत्रों के साथ ही रिश्तेदारियों में भी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद भी बालक की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से उसकी तलाश करने की गुहार लगाई। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.