हरिद्वार, अक्टूबर 20 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। अक्तूबर माह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसके चलते धर्मनगरी के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह और शाम के समय हवा में सर्दी बढ़ने लगी है, जबकि सुबह तड़के लोगों को ठंड का अधिक एहसास हो रहा है। सुबह जल्दी घरों से निकलने वाले लोगों को आवाजाही में सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, बीती एक अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 18 अक्तूबर को अधिकतम तापमान घट कर 31 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- UP Weather 20 October: गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा मंगलवार, 20 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सिय...