Haridwar News: दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ मुजफ्फरनगर का एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, सितम्बर 7 -- Haridwar News: कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो मैगजीन, मोबाइल, पर्स और 6700 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, हेड कांस्टेबल प्रदीप पवार और हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी चौकी सप्तऋषि से गश्त पर निकले थे। इस दौरान आरटीओ तिराहे से दुधियाबंद बंधा मार्ग होते हुए भूमानंद घाट और चित्रकूट घाट के पास टीम को एक आरोपी पीठ पर बैग लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास नीले रंग के सफारी बैग से दो 32 बोर पिस्टल और मैगजीन बरामद हुईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.