Haridwar News: दो पक्षों के विवाद में हंगामा, युवक गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 14 -- Haridwar News: ग्राम अलीपुर में दो परिवारों के बीच हुए विवाद के दौरान माहौल बिगाड़ने और पुलिस से भी उलझने वाले एक युवक को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बहादराबाद बाजार पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास रावत ने बताया कि, सोमवार को अलीपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी एक युवक दूसरे पक्ष से झगड़ने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस से भी बहस करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने अमन (23) पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम अलीपुर को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.