हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया। जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जुनेद राणा और किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी नासिर प्रधान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया गया है। दोनों के द्वारा पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसके लिए दोनों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ज्वालापुर विधानसभा के एक गांव में विधायक रवि बहादुर के खिलाफ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। जिसमें कार्यकर्ताओं ने विधायक को आगामी चुनाव में टिकट देने का विरोध किया था। बैठक में जुनेद राणा और नासिर प्रधान भी शामिल थे। इनके साथ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, एजाज अली को भी नोटिस ग...