Haridwar News: दो किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 22 -- Haridwar News: नगर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्कर को दो किलो 88 ग्राम गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि चमगादड़ टापू अंडरपास से राजू उर्फ गंजू पुत्र करतार सिंह निवासी बैराज कॉलोनी मायापुर को रोका गया। पूछताछ में आरोपी सही जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक बैग में रखी सफेद पन्नी में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.