Haridwar News: देर रात कांवड़ मेला क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसएसपी ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया
हरिद्वार, अगस्त 5 -- Haridwar News: कांवड़ मेला क्षेत्र का देर रात निरीक्षण कर रहे एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मदद की। एसएसपी ने बीएचईएल मध्यमार्ग में सड़क दुर्घटना देख तत्काल अपना वाहन रुकवाया। इस दौरान घायल महिला की स्थिति का जायजा लेते हुए बिना समय गंवाए सरकारी वाहन से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मोनिका पत्नी विकास कुमार निवासी रावली महदूद सिडकुल घायल हो गईं थी। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: एसएसपी भुल्लर ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.