हरिद्वार, जुलाई 23 -- Haridwar News: सिडकुल ब्रह्मपुरी निवासी महिला ने एक युवक पर दुकान में तोड़फोड़ करने, बेटे के सर में डंडा मारने और गाली गली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने सिडकुल पुलिस को शिकायत की है। पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि अपनी कालागेट ब्रह्मपुरी की दुकान के लिए बेटा और बेटी के साथ गैस सिलेंडर लेकर आ रही थी। दुकान के पास खड़ा आरोपी सागर बिना वजह गली गलौच करने लगा। आरोपी ने डंडा नुमा हथियार बेटे के सर में मार दिया। इससे बेटे के सर में गहरा घाव हो गया। इस दौरान बेटी से भी मारपीट की। दुकान में रखा समान तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। एसओ अजय शाह ने बताया कि बबीता पुत्री धर्म सिंह ने आरोपी सागर के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। मामले प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज...