Haridwar News: दीपावली पर 26,250 लाइटों से जगमगाएगी धर्मनगरी
हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: दीपावली पर धर्मनगरी हरिद्वार को रोशनी से जगमगाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, डिवाइडरों और गंगा घाटों पर 26,250 स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सोमवार रात विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर लाइटिंग कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित टीमों को सभी काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि शिवमूर्ति से आर्यनगर चौक तक पूरे डिवाइडर पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। इससे दीपावली पर यह प्रमुख मार्ग रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। इसके साथ ही शहर के प्रमुख गंगा घाटों पर भी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। नगर निगम की योजना के तहत प्रमुख मार्गों, चौराहों और तिराहों के साथ डि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.