Haridwar News: दीपावली पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 120 से अधिक कब्जे हटाए
हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: दीपावली पर बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए 120 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से राहगीरों को आवागमन के लिए रास्ता मिला। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.