Haridwar News: दीपावली के उपलक्ष्य में बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
हरिद्वार, नवम्बर 7 -- Haridwar News: गंगा स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में मूलचंद शास्त्री पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैययर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के रवि बजाज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम बक्शी, नगर निगम पार्षद शुभम मंदोला, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान, आलोक शर्मा और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.