Haridwar News: दीपावली की रात युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला, 15 लोगों पर आरोप
हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: दीपावली की रात कनखल के झंडा चौक पर बाजार की सजावट की तस्वीरें खींच रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत हमलावरों ने युवक को घेरकर लोहे की रॉड, धारदार हथियारों, लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। पीड़ित के पिता ने चिराग गर्ग, पर्नव शर्मा, मन्नू, भुल्ली, वंश प्रधान समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ कनखल कोतवाली में केस दर्ज कराया है। कनखल के मोहल्ला लोधी समाज, कुम्हारगढ़ा निवासी जितेंद्र लोधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे उनका बेटा सुरेश उर्फ प्रिंस खाना खाने के बाद झंडा चौक गया था। यह भी पढ़ें- Hapur News: संदिग्ध हालात में युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.