हरिद्वार, जुलाई 26 -- Haridwar News: धर्मनगरी में रविवार को लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। दिन में तपती धूप और उमस में लोगों के पसीने निकल गए। दोपहर के समय भी लोगों को आवाजाही में तेज धूप ने परेशान किया। शाम को भी गर्मी का अहसास बना रहा। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : रविवार को दोपहर तक तेज धूप, उमस बढ़ी इस दौरान लोग सुबह से रात तक गर्मी से जूझते रहे। रात के समय गर्मी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी। हवा में गर्मी का...