Haridwar News: दिन में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली, तापमान घटा
हरिद्वार, जुलाई 19 -- Haridwar News: धर्मनगरी में रविवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की वजह से लोगों को तपती धूप और गर्मी से बड़ी राहत मिली। इस दौरान हवा में ठंडक बनी रही। गर्मी कम होने के कारण तामपान में भी गिरावट दर्ज हुई। रविवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस घट गया। बादलों की वजह से सुबह से गर्मी का अहसास कम रहा। दोपहर के समय भी हवा चलने से राहत रही। शाम और रात के समय भी हवा में ठंडक बनी रही। हालांकि पूरा दिन बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग ने सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.