हरिद्वार, अगस्त 23 -- Haridwar News: हरिद्वार में रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को अचानक बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। धर्मनगरी में रविवार को सुबह से शाम तक तेज धूप और उमस ने राहगीरों को परेशान किया। दिन में गर्मी के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कत उठानी पड़ी। हालांकि शाम के समय आसमान में बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। यह भी पढ़ें- कुमाऊं में 25 तक बारिश का येलो अलर्टमौसम में बदलाव बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात में भी उमस भरी गर्मी का असर कम रहा। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 2...