Haridwar News: दिन में उमस से लोग बेहाल हुए, तापमान में गिरावट दर्ज
हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: धर्मनगरी में सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद तेज धूप निकल गई। तपती धूप ने दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा दिया। दोपहर के समय हवा नहीं चलने से मौसम में उमस बन गई। इस दौरान उमस में लोग बेहाल हो गए। बावजूद इसके बुधवार को अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को तापमान में गिरावट के बावजूद दिन में गर्मी का अहसास बना रहा। दोपहर के समय उमस और धूप की तपिश ने आवाजाही में लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम के समय गर्मी कम रही। लेकिन सुबह से शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.