हरिद्वार, सितम्बर 30 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट, उत्पीड़न और घर से निकलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 लाख रुपये की मांग करते हुए, महिला को तलाक देने की धमकी दी गई। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पुलिस ने पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत पत्र में महिला शारीबा पुत्री शकील अहमद निवासी सलेमपुर महदूद ने बताया कि उसकी शादी 10 अक्टूबर 2021 को शाहबाज पुत्र लियाकत निवासी नियर बाई बड़ा मदरसा, ईदगाह बहादराबाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर महिला को लगातार प्रताड़ित करता रहा。

शिकायत की जानकारी शिकायत के मुताबिक, पांच फरवरी ...