Haridwar News: दलित महिलाओं से अभद्रता के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार, नवम्बर 6 -- Haridwar News: रोशनाबाद में दलित महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने और पुलिस को शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व रोशनाबाद में कुछ युवकों ने दलित महिलाओं के साथ अभद्रता की थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस को मामले की सूचना देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीरथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.