Haridwar News: थाने के गेट पर हंगामा कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया
हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: सिडकुल थाना गेट के सामने आपस में मारपीट और हंगामा करने के दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे और मारपीट पर आमादा थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और हंगामा करते रहे। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपी सुदेश कुमार (41) पुत्र फूल सिंह और राकेश कुमार (48) पुत्र पलटू राम, निवासी रावली महदूद सिडकुल को हिरासत में लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: थाने के गेट पर हंगामा कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.