Haridwar News: त्योहारों से पहले किरायेदारों के सत्यापन में जुटी पुलिस
हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: त्योहारों से पहले श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र में किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को सत्यापन के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने मकान मालिकों से कहा कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों की पहचान संबंधी जानकारी रखें और उनका सत्यापन कराएं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.