Haridwar News: तीसरे दिन भी चला स्वच्छता अभियान, 1.5 टन कूड़ा एकत्र किया
हरिद्वार, अक्टूबर 23 -- Haridwar News: हरिद्वार में गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शुक्रवार को तीसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न घाटों और आसपास के क्षेत्रों से करीब 1.5 टन गीला और सूखा कूड़ा एकत्र किया गया। इसमें 142 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। अभियान के तहत विष्णुघाट, हाथीपुल से हनुमान मंदिर तक, नमामि गंगे घाट, चंडी देवी, रामघाट, शीतला माता मंदिर घाट और गोविंद घाट सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई। स्वयंसेवियों ने घाटों, सार्वजनिक स्थलों और आवागमन वाले क्षेत्रों से कूड़ा एकत्र किया। इसके साथ ही जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: गंगा बंदी के दौरान घाटों और रेगुलेटरों पर चला सफाई अभियान, 14 टन कूड़ा उठाया अभियान में भुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.