हरिद्वार, सितम्बर 22 -- Haridwar News: श्यामपुर क्षेत्र में बिजली कटौती अब रोज की परेशानी बन गई है। भीषण गर्मी में बार-बार बत्ती गुल होने से बच्चों की पढ़ाई, खाना बनाने-खाने और दिनभर काम से लौटे लोगों के आराम पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग हर दिन बिजली आने-जाने का सिलसिला बना रहता है। सोमवार को चंडीघाट बिजलीघर के रिकॉर्ड के अनुसार शाम 5:50 से 6:15 बजे और रात 9:35 से 12:15 बजे तक बिजली गुल रही। दो कटौतियों में ही तीन घंटे पांच मिनट आपूर्ति बंद रही। अधिकारियों के मुताबिक रोस्टिंग के चलते ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े फीडर को बंद करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले वन क्षेत्र से गुजरने वाली खुली लाइन में पेड़ों से तार टकराने या बारिश में फाल्ट होने को कटौती का कारण बताया जाता था। अब अत्याधुनिक एबीसी लाइन लग चुकी है। इससे फाल्...