हरिद्वार, अगस्त 14 -- Haridwar News: रोटरी क्लब कनखल की ओर से शुक्रवार को रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर तीज गीतों पर नृत्य और गायन किया। मेहंदी, झूले और विभिन्न खेलों के साथ महिलाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान भावना वासुदेव को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गौरी गर्ग ने कहा कि तीज हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि तीज पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरी सावन की रंगत वरिष्ठ रोटेरियन न...