हरिद्वार, नवम्बर 25 -- Haridwar News: कनखल कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था। पुलिस वाहन को देख कर मौके से घबरा कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ कर तलाशी ली, तो उसकी जींस की जेब से तमंचा बरामद हुआ। आरोपी तमंचे का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...