Haridwar News: तमंचे के बट से सिर पर वार, सात पर मुकदमा
हरिद्वार, सितम्बर 2 -- Haridwar News: फेरूपुर गांव में दुकान पर खड़े व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की। इसके बाद तमंचे के बट से सिर पर वार कर दिया। धारदार हथियारों और लात-घूंसों से भी मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फेरूपुर निवासी सत्यम पुत्र रविंद्र ने तहरीर दी है। आरोप है कि वह घर के पास स्थित अपनी दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के बिट्टू पुत्र सुखवीर, दीपक पुत्र जगपाल, अमित पुत्र बिजेंद्र, प्रमोद पुत्र ओमा वाल्मीकि, सुमित और बॉबी पुत्रगण भान सिंह तथा वंश पुत्र फूल सिंह वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद तमंचे के बट से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया。
मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.