Haridwar News: तंबाकू के खिलाफ रैली, छात्रों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश
हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- Haridwar News: तंबाकू और नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को शहर में जनजागरूकता रैली निकाली गई। एक जरा सी कोशिश संस्था और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी), स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संयोजन में निकली रैली में तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने नारे और संदेशों के माध्यम से लोगों से तंबाकू और नशे से दूर रहने की अपील की। रैली देवपुरा चौक से शुरू होकर ऋषिकुल चौराहे तक पहुंची। इसमें पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज, डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने 'तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं' और 'नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन जरूरी' जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.