हरिद्वार, सितम्बर 22 -- Haridwar News: ज्वालापुर में सोमवार रात करीब डेढ़ घंटे की अघोषित बिजली कटौती से शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक करीब एक लाख लोग परेशान रहे। रात 8:45 बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई और 10:15 बजे बहाल हो सकी। गर्मी में पंखे-कूलर बंद होने से लोग बेहाल रहे। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक दिक्कत हुई। पानी की मोटर नहीं चलने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर की ज्वालापुर प्रथम, ज्वालापुर द्वितीय, बहादराबाद और जगजीतपुर सब डिविजन में बिजली आपूर्ति बंद रही। करीब 17 बिजलीघरों से सप्लाई बाधित हुई। अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने बताया कि उच्च स्तर से रोस्टिंग का मैसेज प्राप्त हुआ था। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती से 20 हजार आबादी परेशान रही रोस्टिंग समाप्त होने के बाद रात 1...