Haridwar News: डीपीएस रानीपुर ने 'नृत्य उत्सव' में मारी बाजी
हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में आयोजित अंतरविद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता 'नृत्य उत्सव - मिट्टी की महक' में 11 विद्यालयों की टीमों ने लोकनृत्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में डीपीएस रानीपुर ने प्रथम, ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल ने द्वितीय और न्यू सेंट थॉमस एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में असम, पंजाब, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक मंच सज्जा और नृत्य संयोजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट प्रॉप्स, बेस्ट कॉस्ट्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.