Haridwar News: डीपीएस रानीपुर के अर्णव का राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन
हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर के कक्षा चार के छात्र अर्णव बिष्ट का चयन राष्ट्रीय मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अर्णव ने हरिद्वार में आयोजित योनेक्स-सनराइज 25वीं उत्तराखंड मिनी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। वह उत्तराखंड की ओर से अंडर-11 वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 27 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी। अर्णव के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने अर्णव को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.