हरिद्वार, जुलाई 28 -- Haridwar News: डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के बाद रची साजिश, शव गंगनहर में फेंकने का आरोप बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने युवती की हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग, पारिवारिक समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद और ब्लैकमेल की आशंका हत्या की वजह बनी। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद किया गया है。

आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई को ग्राम अलीपुर निवासी मोमिन पुत्र हमीद ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी शहनुमा की हत्या गांव के ही नावेद पुत्र रियासत और उसके परिजनों ने कर दी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फर...