हरिद्वार, सितम्बर 2 -- Haridwar News: दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में बुधवार को लिटराटी कॉनकुर्सो-2026 अंतर्विद्यालय अंग्रेजी कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर स्वर, भाव-भंगिमा और रचनात्मक प्रस्तुति के जरिए कविताओं को जीवंत किया। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने प्रथम स्थान हासिल कर 6000 रुपये का पुरस्कार जीता। ग्रीनवे मॉडर्न एकेडमी रुड़की दूसरे स्थान पर रही, जिसे 4000 रुपये और डीपीएस रानीपुर ने तीसरा स्थान हासिल कर 2000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आचार्यकुलम, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, बीएमएल मुंजाल ग्रीन मेडोज स्कूल हरिद्वार, ग्रीनवे मॉडर्न पब्लिक स्कूल रुड़की, माउंट लिटेरा जी स्कूल हरिद्वार, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार, सेंट थॉमस अकादमी हरिद्वार ...