Haridwar News: डीएम के प्रतिबंध के बावजूद सिद्ध स्रोत नदी से सामग्री उठान जारी
हरिद्वार, जुलाई 23 -- Haridwar News: बरसाती सीजन में खनन पर प्रतिबंध के बावजूद कांगड़ी की सिद्ध स्रोत नदी से भैंसा-बुग्गियों के जरिए खनन सामग्री निकालने का सिलसिला जारी है। सिद्ध स्रोत पुल से नदी में चल रही यह गतिविधि साफ दिखाई दे रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 30 जून को सूर्यास्त के बाद गंगा, नदियों और नालों से रेत, बजरी, बोल्डर और मिट्टी की खुदाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद खनन जारी रहने से प्रतिबंध के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.